फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई और पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच पैदल यात्री अंडरपास के निर्माण के प्रस्ताव के लिए यूटी प्रशासक से हरी झंडी मिलने के बाद यूटी इंजीनियरिंग विभाग ने उस साइट के सर्वे का काम शुरू किया है। सर्वे में यह देखा जा रहा है कि अंडरपास का निर्माण कार्य ऐसी जगह से कराया जाए, जहां से आम लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन

पीजीआई में प्रतिदिन हजारों की संख्या में बाहर से मरीज और उनके तीमारदार का आना-जाना होता है। इन लोगों को मरीजों के साथ पीजीआई जाने और आने के लिए मध्य मार्ग की रोड को क्रास करना पड़ता है। कई बार तो ट्रैफिक जाम हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए पिछले साल यूटी प्रशासन के अफसरों और पीजीआई डायरेक्टर की बीच एक मीटिंग हुई थी। इसमें प्रशासन की ओर से वहां का सर्वे किया गया और एक अंडरपास बनाने पर सहमति बनी थी। इस अंडरपास के बनने से पीयू आने व जाने वाले छात्रों को भी सड़क क्रास नहीं करनी होगी। अब उस पर काम शुरू कर दिया गया है।
प्रशासक के निर्देश पर अंडरपास के लिए एक वास्तविक योजना बनाई जा सकती है। इंजीनियरिंग विभाग बेहतर तरीके से काम करने के लिए सर्वे करा रहा है। इससे विभाग को कार्य क्षेत्र समझने में भी मदद मिलेगी। सर्वे के बाद ही अंडरपास के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का पता चल सकेगा। सर्वे द्वारा अंडरपास के लिए पाइप और अन्य बुनियादी ढांचे का अध्ययन किया जाएगा। यूटी इंजीनियरिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीजीआई में आने और जाने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए अंडरपास बनाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक रूट जाएगा बदला
प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण शुरू होने पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक रूट का अध्ययन किया जाएगा। अंडरपास का निर्माण कार्य हो जाने के बाद आम लोगों को रोड क्रास करने में जहां आसानी होगी, वहीं वाहनों का आवागमन भी आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें