चंडीगढ़। पीजीआई के एडवांस आई सेंटर के फेकल्टी और रेजिडेंट्स ने गुरुग्राम में आयोजित ऑल इंडिया ऑप्थलमोलॉजिकल सोसाइटी के 78वें वार्षिक अधिवेशन में 15 पुरस्कार जीता। इसमें विश्वभर से 8000 से अधिक आई स्पेशलिस्ट ने हिस्सा लिया। सीनियर रेजिडेंट डॉ. माधुरी अकेला को एक लाख रुपये का बेस्ट यंग रिसर्चर का पुरस्कार मिला। सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुरभि को उनके शोध पत्र के लिए 55,000 रुपये का पुरस्कार मिला।
पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम बेस्ट एजुकेशनल वीडियो के लिए पुरस्कृत किए गए। सोसाइटी ने प्रो. एसएस पांडव और उनकी टीम को बेस्ट पेपर के लिए एआईओएस आईजेओ गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया। प्रो. विशाली गुप्ता ने रेटिना के क्षेत्र में अपने काम के लिए प्रतिष्ठित पी शिवा रेड्डी ओरेशन जीता। बाल ग्लूकोमा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए प्रो. सुष्मिता कौशिक और डीबी चंद्र को पुरस्कृत किया गया। एआईओएस 2020 फिल्म फेस्टिवल में सीनियर रिसर्च फेलो डॉ. सिमर राजन सिंह को सर्वश्रेष्ठ वीडियो का पुरस्कार मिला। डॉ. जसप्रीत सुखीजा को पीड्रियाटिक ऑप्थलमोलॉजी में उत्कृष्ट काम के लिए पुरस्कृत किया गया। अन्य पुरस्कार विजेताओं में डॉ. रीमा बंसल, डॉ. मोहित डोगरा, डॉ. अनिरुद्ध अग्रवाल, डॉ. फैसल टीटी, डॉ. अदिति, डॉ. नितिन, डॉ. साबिया शामिल हैं।