फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष कांप्लेक्स की पहली मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। हिमशिखा कॉलोनी के समीप ईशर नगर मार्केट में स्थित सुभाष कांप्लेक्स की पहली मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार 41 वर्ष निवासी दमदमा के रूप में हुई है। मृतक कांप्लेक्स में कुछ ही दिन पहले बतौर सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने लगा था। सूचना मिलने पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और मौका स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में अमित कुमार सुबह तकरीब 5 बजे कांप्लेक्स की पहली मंजिल पर आता हुआ भी दिखाई दे रहा है। मृतक की पत्नी अनुराधा ने बताया कि वह भी घरों में साफ सफाई कर घर चला रही थी और उसके पति को अभी सुभाष कांप्लेक्स में सफाई का करम करते हुए महीना भी नहीं हुआ था।
थाना प्रभारी पिंजौर ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि हिमशिखा रोड पर गांव दमदमा के समीप एक व्यक्ति सड़क पर बेसुध अवस्था में पड़ा है। व्यक्ति की मौत पैर फिसलने से हुई है या कांप्लेक्स के बाहर बिजली की तारों से करंट लगने की वजह से नीचे गिरा है पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बाकी मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें