कालका। टिपरा में एक व्यक्ति ने अपनी बाजू की नस काटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की जेब में से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था कि मैं काफी तंग होकर यह कदम उठा रहा हूं। मृतक की पहचान गोपाल कृष्ण के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
विज्ञापन
कालका थाना एसएचओ दिलीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टिपरा के पास पड़े खाली मैदान में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे, कालका एसीपी मुकेश जाखड़ ने भी मौके का मुआयना किया। वहीं, सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। मृतक ऑटो चलाता था। उसकी बीवी और बच्चे टिपरा में ही रहते हैं। घरवालों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान था। उसका पंचकूला के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा था।