फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की शिकायतों का समय से हो समाधान : टीसी गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने कहा कि सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत आने वाली सुविधाओं का लोगों को समय पर लाभ मिलने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। यदि कोई अधिकारी निर्धारित समयावधि में किसी शिकायत का निपटान नहीं करता है तो शिकायत अपने आप ही ऑटो अपील में चली जाती है और आयोग लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करता है। साथ ही आयोग लापरवाह अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सरकार को सिफारिश भी करता है। उन्होंने अटल सेवा संचालकों के साथ बर्थ सर्टिफिकेट, विवाह पंजीकरण, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, लाइसेंस के अलावा कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान अटल सेवा संचालकों ने सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन 805 सरकारी योजनाओं को कवर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें