फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस थानों व तहसील में क्यू आर कोड से लोग भर सकेंगे ट्रैफिक चालान

Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार से अधिक यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की होगी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों में कई बदलाव किए। दो बार से अधिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर अब उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब क्यू आर कोड से चालक थानों और तहसील में ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकेंगे। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य है कि नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाना और शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है।


सीसीटीवी कैमराें से होगी निगरानी
एसीपी ट्रैफिक सुकर पाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। चालान मशीन, सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल क्लिक के माध्यम से वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



सभी पुलिस थानों और तहसीलों में लगेंगे क्यू आर कोड

उन्होंने बताया कि वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक चालान के भुगतान की प्रक्रिया को और सरल बना दिया गया है। अब सभी पुलिस थानाें, तहसील और मिनी सचिवालय में क्यू आर कोड लगाए जाएंगे, जिससे लोग आसानी से ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/ से भी चालान भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन



यहां करें शिकायत
एसीपी ट्रैफिक सुकरपाल सिंह ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7087084433 पर तुरंत दर्ज कराएं। पुलिस आमजन की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है और शहर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें