फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 की मार्केट में शनिवार को पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आजकल साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी, सेक्सटॉर्शन, फर्जी लॉटरी, केवाईसी अपडेट और फिशिंग लिंक जैसे नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट में ठग खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और वीडियो कॉल पर पैसे वसूलते हैं। वहीं, कुछ साइबर ठग निवेश धोखाधड़ी में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर फर्जी स्कीमों में निवेश कराते हैं। सेक्सटॉर्शन में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी और बैंक की जानकारी साझा न करें। इसके अलावा, 1930 हेल्पलाइन नंबर और www.cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध की तुरंत शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें