पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 350 उपभोक्ताओं ने भाग लिया। मेयर कुलभूषण गोयल, मुख्य अभियंता चंदन सिंह, अधीक्षण अभियंता सुधाकर तिवारी और कार्यकारी अभियंता आशीष चोपड़ा ने उपस्थित लोगों को योजना के लाभ और सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के मैनेजर ने बताया कि बैंक की ओर से बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध है, जिससे सोलर सिस्टम लगाना आसान होगा। शिविर में करीब 60 उपभोक्ताओं ने रूचि दिखाई और ऑनलाइन पंजीकरण किया। मेयर कुलभूषण गोयल ने विश्वास जताया कि योजना से अधिक लोग जुड़कर स्वच्छ ऊर्जा अपनाएंगे और बिजली बिल में राहत पाएंगे।