फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से ओवरलोड टिप्परों के गुजरने से लोग परेशान, विधायक प्रदीप चौधरी को बताई समस्या

विज्ञापन
विधायक प्रदीप चौधरी से मिलते ग्रामीण। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव भूड़ की मुख्य सड़क से ओवरलोड टिप्परों की आवाजाही को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। वीरवार को कई गांवों के लोग विधायक प्रदीप चौधरी से उनके आवास पर मिले और उनके समक्ष समस्या को रखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जबरदस्ती लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। गांव ने जब अलग से रास्ता दिया हुआ है। फिर भी गांव के मुख्य मार्ग से ओवरलोड टिप्परों का रोज बड़ी संख्या में आना-जाना लगा रहता है। यहां तक टिप्परों को ढका भी नहीं जाता और धूल उड़ती रहती है। सड़क के आसपास घर हैं और यहां बच्चे खेलते रहते हैं। इससे गाड़ियों की चपेट में आने का डर रहता है।
रायपुररानी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान शरणजीत सिंह काका ने बताया कि यहां नियमों का पालन नहीं हो रहा है। माइनिंग साइट से गांव की पंचायत ने अलग से रास्ता दिया हुआ है, लेकिन टिप्पर उस रास्ते से नहीं गुजरते।
विज्ञापन

कोट....
विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी समस्या लेकर आए थे। लोगों की समस्या जायज है। लोगों की परेशानी का समाधान होना चाहिए। प्रशासनिक दबाव न बनाया जाए। मैं लोगों के साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन

-प्रदीप चौधरी, विधायक, कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें