फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी के आगे बैठ गए लोग, मद्रासी कॉलोनी हटाने गई टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
कार्रवाई का विरोध करते महेशपुर स्थित मद्रासी कॉलोनी के लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित मद्रासी कॉलोनी को हटाने गई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। विभागीय टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ अवैध कॉलोनी को हटाने पहुंची थी, लेकिन लोगों ने विरोध शुरू कर दिया वह जेसीबी के आगे बैठ गए और अंत समय तक नहीं हटे। इसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एचएसवीपी के इस्टेट ऑफिसर अनिल दून ने बताया कि इस कॉलोनी को हटाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट किसी कारणवश मौके पर नहीं पहुंच पाए जिसके चलते कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोबारा कार्रवाई करके कॉलोनी को तोड़ा जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से इस कॉलोनी में 45 लोगों का ड्रॉ निकाला जा चुका है। आशियाना फ्लैट सेक्टर-20 और 28 में 95 फ्लैट्स खाली हैं, इनमें से 45 को फ्लैट अलॉट कर दिए गए थे। मद्रासी कॉलोनी सेक्टर 21 के लिए लगभग 20 साल पहले योजना बनाई गई थी जो अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई। सेक्टर-21 में हाईवे के साथ वाले एरिया में भी प्लाट्स काटे जाने हैं। 1998 से मद्रासी कॉलोनी 1, 2 में लोग रहते हैं। यहां सेक्टर-21 में महेशपुर और सेक्टर 21 के बीच मद्रासी कॉॅलोनी बनी हुई है। यह कॉलोनी हटने के बाद शहर का एक बड़ा स्लम एरिया खत्म होगा।
विज्ञापन

साढ़े 8 एकड़ जमीन से लिया जाएगा कब्जा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यहां साढ़े 8 एकड़ जमीन को कब्जे में लिया जाएगा। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग की ओर से एस्टीमेट बनाया जा चुका है जिसके हिसाब से यहां कुल 25 प्लॉट्स को अलॉट किया जाएगा। बड़ी बात यह है कि ये प्लॉट 14 मरले और एक कनाल कैटागिरी के हैं। इसमें दो दर्जन के करीब प्लॉट्स एक कनाल के हैं, जबकि बाकी 14 मरले के हैं। इस बारे में कुछ बदलाव होंगे, क्योंकि एक नई सड़क को नए प्लान के तहत बनाया जाएगा।
सवाल : आखिर किसके फोन पर लौटी टीम
कॉलोनी में आम चर्चा है कि एचएसवीपी की टीम एक फोन आने के बाद वापस लौट गई। लेकिन वह शख्स कौन है ये किसी को पता नहीं है। वहीं, चर्चा यह भी है कि स्थानीय लोगों ने भाजपा के किसी बड़े नेता से एचएसवीपी के अधिकारियों को फोन करवाया, जिसके बाद दलबल के साथ मद्रासी कॉलोनी को हटाने पहुंची टीम बैरंग लौट गई। हालांकि एचएसवीपी के अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के मौके पर न पहुंचने के कारण कार्रवाई को स्थगित करना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें