फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से नदी पार कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारी बरसात के कारण तीन दिन पहले पिंजौर के मंढावाला और बद्दी मार्ग पर बना पुल टूट गया था। इसके चलते लोगों का आना-जाना बंद हो गया है लेकिन उसके बावजूद लोग, कांवड़ यात्री जान जोखिम में डालकर टूटे हुए पुल से पैदल नदी पार करते हुए नजर आए। वहीं, पानी अभी भी तेज बहाव से बह रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कौशल्या डैम के आसपास बसी झुग्गियों को खाली करवाया गया था। लोगों के रहने के लिए पिंजौर स्थित सेब मंडी के शेड के नीचे व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है लेकिन उनके खाने का इंतजाम नहीं किया गया। आसपास के लोग लंगर लगाकर लोगों को खाने को दे रहे हैं। शेड के नीचे करीब 800 लोग रह रहे हैं। वहीं पानी को लेकर लोगों में लड़ाई भी देखने को मिली। एक महिला टैंकर से पानी भर रही थी उसी दौरान उसकी दूसरी महिला से झगड़ा हो गया जिसमें एक महिला बेहोश हो गई। भारी बारिश के कारण अमरावती को जाने वाला पुल टूट गया था। इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। पुल के नीचे जेसीबी और पोकलेन से काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पुल को तैयार किया जाएगा। इसके बाद आवाजाही सुचारु रूप से हो सकेगी। पुल टूटने के कारण हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, पिंजौर से पंचकूला आने जाने वाले मार्ग को सिंगल लेन में कर दिया गया है।
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण कौशल्या डैम के पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था। इसके बाद डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए थे। इसके बाद घग्गर नदी का बहाव तेज हो गया था लेकिन अब राहत की बात यह है कि डैम का पानी खतरे के निशान से नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें