फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोशाला के समीप कचरा गिराने जा रहे वाहनों को रोक लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौ। नगर परिषद कालका अभी तक शहर के कचरे के लिए जगह नहीं तलाश पाया है। इस कारण कचरा डंप करने के दौरान सफाई कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ माह से कामधेनु गोशाला के समीप शहर का कूड़ा-कचरा गिराया जा रहा है। इसके विरोध में कामधेनु गोशाला सहित आसपास झुग्गियों में रह रहे लोगों ने शुक्रवार को रोष प्रकट किया। इस दौरान झुग्गियों में रह रहे गुस्साए लोगों ने कूड़ा कचरे से भरे वाहनों का रास्ता रोक दिया। इस दौरान लोगों ने हाथ उठा कर नगर परिषद के प्रति रोष प्रकट किया। कचरे की गाड़ियों को रोकने की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर हितेश कुमार मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान का आश्वासन देने के बाद लोगों ने रास्ता खोला।
स्थानीय किरण, पूनम, विद्या, गीता, काजल, सीमा, विजेंद्र, मनिंद्र, प्रेमपाल, रणदीप, राजू समेत अन्य लोगों ने बताया कि गोशाला के समीप हर रोज कूड़ा डंप किया जा रहा। वहां से कूड़ा नाममात्र के लिए ही हटाया जाता है। इस कारण यहां कूड़े का ढेर लग जाता है। बीते कई माह से गिराए इस कूड़े कचरे के ढेर में अब कीड़े भी रेंगने लगे हैं। कचरे से उठती बदबू से आसपास का वातावरण दूषित होने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा डंप किए जा रहे कूड़े वाले स्थान के पास ही जनस्वास्थ्य विभाग का पानी स्टोर किया जा रहा है। यह पानी पिंजौर चौना चौक की बड़ी टंकी में भेजकर आगे घरों में आपूर्ति की जाती है। बरसात के दौरान डंप कूड़े से बरसात का पानी रिस कर जनस्वास्थ्य विभाग के इस स्टोरेज की तरफ जाता है। लोगों ने बताया कि यहां कचरा गिराए जाने के कारण कई लोग बीमार तक हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने जब इस समस्या के बारे में नगर परिषद के संबंधित अधिकारी को बताया तो वे उल्टा धमकाने लगे कि अगर वे बोले तो उनकी झुग्गियों को हटवाकर जगह खाली करवा दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर कचरा डंप किए जा रहे स्थान के समीप स्थित गोशाला में करीब 1100 गाय व नंदी हैं। गोशाला के साथ ही कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बनाकर गाय व नंदी के लिए खतरा पैदा कर दिया है। बीते दिनों गोशाला के शेड से 200 गायों को निकाल कर खुले में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर ऐसे रास्ता बंद कर देंगे तो कूड़ा उठेगा कैसे। कूड़ा डंप करने के साथ-साथ यहां से उठाया भी जा रहा है। व्यवस्था में ओर सुधार लाया जाएगा। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। - हितेश कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें