फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शोभायात्रा, कलशयात्रा में उत्साह के साथ लिया शहर के लोगों ने भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर-15 से शोभायात्रा और सेक्टर-25 से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब ने सेक्टर-15 से शोभायात्रा निकाली। यात्रा सेक्टर-15 से शुरू होकर सेक्टर-16, 17, 17-18 की डिवाइडिंग से होकर सेकटर-7 पहुंची।
वहीं सेकटर-7 से होते हुए सेक्टर-5, 8 के डिवाइडिंग से होते हुए सेक्टर-8 ,9 से होते हुए रैली गांव पहुंची। इसके बाद सेक्टर-11, 12 से होते हुए सेक्टर-10 श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंची। यहां पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब के प्रेसिडेंट रमेश चड्ढा, चेयरमैन मुंशीराम अरोड़ा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सेक्टर-9 श्री प्राचीन शिव मंदिर में 22 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में उत्साह के साथ लिया भाग
हनुमान तीर्थ सेक्टर - 25 की ओर से श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। राम मंदिर का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया। स्थानीय निवासियों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान रामलला रथ में विराजमान थे और सभी ने कलश, झंडो, और बैंड बाजे के साथ नाचते झूमते हुए भजन गाते हुए रामलला के भव्य रथ का स्वागत किया। नाचते झूमते लोग हनुमान तीर्थ पहुंचे और सभी ने मंदिर में आयोजित प्रसाद को ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें