फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली के अघोषित कट लगने से क्षेत्र के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बिजली के अघोषित कट लगने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैँ। लोगों ने बताया कि हर राेज दिन व रात में विभाग मर्जी से बिजली कटौती कर रहा रहा है जिससे लोग परेशान हैं। बिजली कट का कारण जानने के लिए जब लोग कार्यालय में फोन लगाते हैं तो फोन रिसीव नहीं किया जाता, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। गुरदीप सिंह, दीप सिंह, सोहन सिंह, गुरजंट, अमरीक, लयास, राजीव शर्मा आदि ने बताया की धूप इतनी तेज है की लोगों के पसीन छूट रहे हैं और विभाग बिजली कटौती करने में व्यस्त है। क्षेत्र के गांव टिब्बी, रत्तेवाली, खेतपुराली, श्यामटू, बलौटी, दुधगढ़ के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कईं बार लाइन में फाल्ट होता है, जिसकी वजह से बिजली बंद करनी पड़ती है। अब गर्मी का मौसम है इस टाइम बिजली पर लोड ज्यादा होता है। रात के समय में पीछे से फोन आता है, इसलिए भी बिजली काटनी पड़ जाती है।
विज्ञापन




- नीरज महतो, एसडीओ बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें