फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऊपरी क्षेत्र में आएं सतलुज दरिया और स्वांनदी के निचले किनारे में बसे लोग

Sun, 06 Jul 2025 10:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। हिमाचल की स्वां नदी में आने वाली बाढ़ ने जिला रूपनगर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्वां नदी में आई बाढ़ पंजाब के जिला रूपनगर में तबाही मचाती है। ऐसे में प्रशासन एक्टिव मोड में आ चुका है। उपायुक्त रूपनगर ने स्वां नदी के किनारे खासकर निचले क्षेत्रों में बसे गांव सूरेवाल, मैलमा, बैंसपुर, दघौड़, भलड़ी, मजारी, दयापुर, नानगरां, भलाण, एलगरां, लोअर मजारी, सैंसोवाल, हर्षबेला, मेंहदपुर, भंगल आदि गांवों के लोगों से अपने सामान सहित सुरक्षित स्थानों की ओर आने की अपील करते हुए कहा कि अशंका है कि स्वां नंदी में बाढ़ आ सकती है। आपात हालात में दपर गांव के पटवारी, पंच और सरपंच से सम्पर्क करने और कंट्रोल रूम नंबर 01881-221157 और 01887231030 पर सम्पर्क करें। उन्होने सोशल मीडिया की अफवाहों से परहेज करने की बात भी कही। इन ग्रामीणों को सचेत करने के लिए एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने कई गांवों का दौरा करके लोगों को जागरूक करने के लिए दौरा किया और लोगों से सतलुज दरिया व स्वां नदी से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि महिलाएं खास कर कपड़े धोने या दुधारू पशुओं को लेकर स्वांनदी की और न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें