रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर स्थित गांव नगल से टोक की ओर जाने वाली मुख्य पुरानी सड़क को गांव अलीपुर के नजदीक हरियाणा औद्योगिक विकास निगम द्वारा बंद कर दिया गया था जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर रास्ता तय करना पड़ रहा है। लोगों में रास्ता बंद कर दिए जाने पर निगम के प्रति भारी रोष है। गौरव शर्मा, प्रहलाद सिंह, जगदीश सिंह, राजेंद्र कुमार, मोहन लाल सहित अन्य ने बताया कि यह सड़क शिवालिक तलहटी में बसे गांवों को जोड़ती थी लेकिन हरियाणा औद्योगिक विकास निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने पर सड़क को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गांव अलीपुर स्थित है उन्हें अपने निवास स्थान पर पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई हल नहीं
इस सड़क को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने के लिए कई बार निगम को गुहार लगाई है लेकिन कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। जिला प्रशासन से मांग है कि इस सड़क को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ा जाए ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।