फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से शिमला, हरिद्वार की बस सेवा बंद होने से लोग परेशान, लोगों को जाना पड़ रहा है सेक्टर-43

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लॉकडाउन से पहले ही शिमला, हरिद्वार जाने वाली बसें बंद हो गई। इस कारण यात्रियों को पंचकूला से बस नहीं मिल रही है। पंचकूला से चलने वाली शिमला, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी जाने वाली बस नहीं चल रही है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से पंचकूला बस स्टैंड पर बंद बसों को शुरू कराने का प्रयास नहीं किया गया है। लोगों को बस पकड़ने के लिए सेक्टर-43 बस स्टैंड या जीरकपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सेक्टर-5 बस स्टैंड से अभी तक केवल 55 बसों का संचालन होता है। इसमें 40 बसों का संचालन लोकल रूट पर होता है। वहीं, 15 बसों का संचालन लांग रूट पर होता है। अभी तक नई बसों के संचालन का फैसला कोरोना के कारण नहीं हो पाया है। बसें का संचालन नए सिरे से नहीं हो पाने के कारण शहर के लोग परेशान हैं। सेक्टर-20 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केके जिंदल ने बताया कि बसों का संचालन बंद होने से लोगों को चंडीगढ़ जाकर बस पकड़ना पड़ता है। वहीं, सेक्टर-15 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील वशिष्ठ ने बताया कि शहर सें लांग रूट की बसें नहीं मिलने से परेशानी हो रही हैं। इसे लेकर शहर के लोगों में रोष बना हुआ है।
अब नई लांग रूट की बसों का संचालन लॉकडाउन के फैसले के बाद लिया जाएगा। अभी तक उत्तराखंड और हिमाचल की नई बसों का संचालन नहीं शुरू हुआ है। बंद रूटों पर बसों को चलाने के लिए जल्द ही मीटिंग कर बस चलाने का फैसला लिया जाएगा जिससे कि लोगों केे पंचकूला से डायरेक्ट जाने वाली बसें मिल सकें। -डॉ. विनेश कुमार , जीएम, सेक्टर-5 पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें