संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। निकटवर्ती गांव कोट बस स्टैंड से गांव बूंगा जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। लोगों को हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत भी करवाया है कि इस सड़क के गड्ढों को ठीक किया जाए।
संजीव कुमार, मदन कुमार, मोनू, मांगू रवि, अशोक कुमार लाट, दिलदार, तारा सिंह, राजकुमार, शिवकुमार, मिक्की सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस सड़क में गहरे गड्ढे होने से उन्हें भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने मांग कर कहा है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के जेई तरुण दत्त शर्मा का कहना है कि इस सड़क का मरम्मत का कार्य जल्द ही करवा दिया जाएगा।
सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। -संजीव कुमार
सड़क में 75 डिग्री का कोण है। साथ में गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका रहती है कई दुर्घटना भी हो चुकी हैं । विभाग इस सड़क में पड़े गहरे गड्ढों को जल्द से जल्द ठीक करवाएं। - संजीव खुल्लर