फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर के लोग ले सकेंगे पंजाब के सफेद चने और राजमा का स्वाद : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस फूड प्रदर्शनी के दौरान मार्कफेड के स्टॉल का किया उद्घाटन
विज्ञापन

मार्कफेड के दो नए उत्पाद सफेद चने और राजमा किए लॉन्च
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेरिस में एसआईएएल 2026 प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। उन्होंने पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (मार्कफेड) के स्टॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान मार्कफेड के प्रमुख ब्रांड सोहणा के तहत सफेद चने और राजमा लॉन्च किए गए।
मान ने कहा कि अब दुनिया भर के लोग पंजाब के इन उत्पादों का स्वाद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इंडिया पवेलियन का भी दौरा किया। यहां पंजाब की कृषि विरासत और फूड प्रोसेसिंग क्षमताओं को दर्शाया गया।
विज्ञापन

मान का उद्देश्य पंजाब के शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और पंजाबी उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी। उन्होंने राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मार्कफेड, मिल्कफेड और पंजाब एग्रो की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मार्कफेड 21,248 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर के साथ पंजाब के लगभग 20 लाख किसानों का प्रतिनिधित्व करता है। यह अपने सोहणा ब्रांड के अंतर्गत कृषि और खाद्य उत्पादों की प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और वैश्विक मार्केटिंग करता है।
मार्कफेड के उत्पाद :
प्रदर्शनी में खाने के लिए तैयार पंजाबी व्यंजन भी शामिल थे। इनमें सरसों का साग, दाल मखनी, राजमा और अमृतसरी छोले प्रमुख थे। सोहणा कच्ची घानी सरसों का तेल और पारंपरिक अचार भी प्रदर्शित किए गए। मार्कफेड पहले से ही मध्य पूर्व, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 20 से अधिक देशों को अपने उत्पाद भेज रहा है।
विज्ञापन

व्यावसायिक बैठकें :
पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस में भारतीय दूतावास के सहयोग से व्यावसायिक बैठकें कीं। इन बैठकों में फ्रांस और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खाद्य और पेय पदार्थ कंपनियों ने भाग लिया। चर्चा पंजाब के कृषि उत्पादों के लिए नए बाजारों की पहचान करने पर केंद्रित थी। निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत करने के लिए फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी और कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में संभावनाओं की भी खोज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें