फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज के चपरासी ने महिला स्टेनोग्राफर से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर कैंट स्थित कमांड कालोनी के एमईएस के टाइप-3 निवासी एवं जीई चंडीमंदिर की महिला स्टेनोग्राफर ने पुलिस को चपरासी द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने व धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। थाना चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपी चपरासी प्रदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रदीप सिंह चंडीमंदिर कैंट स्थित मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में वेस्टर्न कमांड स्थित हेडक्वार्टर चीफ इंजीनियर के ऑफिस में बतौर पीयन कार्यरत है। आरोपी चंडीमंदिर कैंट स्थित एमईएस कालोनी के टाइप-2 के मकान में ही रहता है।
विज्ञापन

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना निवासी मामले की शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 18 मई की शाम 7.30 बजे आरोपी प्रदीप सिंह ने उनका पीछा किया। फिर उन्हें जबरन अपनी तरफ खींचा, इससे सड़क पर गिरने से उनके घुटने पर चोट लग गई। चंडीमंदिर कैंट के एमआई रूम के अलावा 20 मई को पंचकूला के सिविल अस्पताल-6 से मिली मेडिकल रिपोर्ट से उन्हें चोट लगने की पुष्टि हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रदीप सिंह लंबे समय से उनका पीछा करने सहित उनसे अभद्र व्यवहार कर रहा है।
आरोपी ने महिला कर्मचारी को फोन भी किया, लेकिन उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप हैं कि बावजूद इसके आरोपी प्रदीप सिंह 19 मई को करीब आठ बार महिला स्टेनोग्राफर के ऑफिस पहुंचा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने आरोपी की गलत नीयत को नकारा तो उसने उनसे अभद्र व्यवहार कर डाला। आरोपी ने उन्हें जान और उनके परिवार के संबंध में धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उनसे कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। इस कारण वह उससे स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए डरी हुई हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना निवासी महिला स्टेनोग्राफर की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस केस दर्ज कर आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें