पंचकूला। सीएम नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान शिविर में जुड़े अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि किसी भी जिले के समाधान शिविरों से जुड़कर प्रदेशभर से आने वाली शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इस समाधान शिविरों में अधिकारियों के साथ शिकायत कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। उपायुक्त अपने जिलों के समाधान शिविरों की रोजाना की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजेंगे। पेंडिंग शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा हो। मुख्य सचिव विवेक जोशी ने कहा कि सभी जिलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की उचित व्यवस्था की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा शिकायतकर्ताओं पर फोकस के लिए कैमरा व माइक की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक व नगराधीश विश्वनाथ आदि मौजूद रहें।