किसानों के समर्थन में शांति मार्च निकालते शहीद भगत सिंह ग्रुप के सदस्य।
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। शहीद भगत सिंह ग्रुप की ओर से किसानों के समर्थन में शांति मार्च निकाला गया। ये मार्च कालका रेलवे ग्राउंड से शुरू होकर कालका सब्जी मंडी पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
राहगीरों व दुकानदारों को कृषि कानूनों के दुष्प्रभावों से संबंधित पंफ्लेट भी बांटे गए। चेयरमैन अभिनव व प्रधान भूमिक चंदेल ने केंद्र सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की मांग की। अभिनव ने कहा कि मौजूदा सरकार के राज में प्रत्येक वर्ग दुखी है। पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस अवसर पर जसप्रीत, जानी, रोहित, काकू, सोनू, जतिन, भानू, सुनील, आकाश, हैरी, उज्ज्वल, कुनाल सहित अन्य मौजूद रहे।