फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस भर्ती मामला : मेन्स परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने की इंटरव्यू करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद के बीच मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने इंटरव्यू करवाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार विवाद और देरी से उम्मीदवारों का भरोसा कमजोर हो रहा है। अगर हर भर्ती विवादों में उलझने लगी तो युवा परीक्षाओं की तैयारी करने से भी पीछे हटने लगेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता में उम्मीदवार अर्शप्रीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एकतरफा माहौल बनाया जा रहा है और परीक्षा परिणाम को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं जबकि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। उन्होंने पंजाब के नेताओं और लोगों से अपील की कि उनकी आवाज सुनी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके भविष्य को लंबे विवाद में न घसीटा जाए। इससे उनकी मेहनत बेकार हो सकती है।
उम्मीदवार कमलजीत कौर ने कहा कि वह लंबे समय से अधिकारी बनने की तैयारी कर रही थीं। सीनियर असिस्टेंट परीक्षा में भी उनके अच्छे अंक आए थे। उनके पास लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने का कोई जरिया नहीं है। ऐसे में विवाद खत्म कर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें