फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ई-चालान का मैसेज आए तो ठहरिए, कहीं खाता खाली न कर दे ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अपराधियों से वाहन चालकों को सावधान करने के लिए पंचकूला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चालान या जुर्माना जमा करने से संबंधित कोई संदिग्ध मैसेज आए तो उसमें दिए लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठग फर्जी लिंक के जरिए बैंक खाते, कार्ड, ओटीपी और यूपीआई से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर रकम निकाल सकते हैं।साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि ठग वाहन चालकों को चालान होने और जुर्माना तुरंत जमा करने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेज रहे हैं। लिंक खोलने पर फर्जी वेबसाइट खुलती है, जहां भुगतान के नाम पर बैंकिंग जानकारी मांगी जाती है। कुछ मामलों में लिंक के जरिए मोबाइल में मालवेयर या वायरस डाउनलोड होने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि ई-चालान की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करें। मैसेज में आए लिंक के बजाय स्वयं आधिकारिक पोर्टल खोलकर चालान की स्थिति जांचें। गैर-सरकारी डोमेन और शॉर्ट लिंक से भी बचें।
विज्ञापन

बॉक्स | ठगी होने पर तुरंत उठाएं ये कदम
ओटीपी, बैंक खाते, कार्ड या यूपीआई पिन किसी से साझा न करें।
संदिग्ध लिंक खोलने या जानकारी साझा करने पर तुरंत बैंक से संपर्क कर संबंधित सुविधा ब्लॉक करवाएं।
साइबर ठगी की सूचना 1930 पर दें।
cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें