ट्रेनिंग रिजल्ट मार्च तक और अप्रैल में जॉइनिंग का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर चल रहा पटवारियों का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। यह निर्णय सेक्टर-4 स्थित भू अभिलेख विभाग के निदेशक के आश्वासन के बाद लिया गया।
धरने पर बैठे पटवारियों का शिष्टमंडल निदेशक से मिला, जहां उन्हें लंबित ट्रेनिंग का परिणाम मार्च तक जारी करने और अप्रैल तक जॉइनिंग कराने का भरोसा दिया गया।
आश्वासन के बाद पटवारियों ने धरना खत्म करने का फैसला लिया। तीन दिन तक चले इस शांतिपूर्ण धरने में करीब 500 पटवारी और 40 अधिकारी शामिल रहे।