फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटवारियों का धरना 27 अगस्त तक बढ़ा, राजस्व संबंधी काम अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर आंदोलन जारी
विज्ञापन

रजिस्ट्री, इंतकाल और जमाबंदी समेत कई काम प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में पटवारियों और कानूनगो का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने धरना दो दिन और बढ़ा दिया है। अब पटवारी और कानूनगो 27 अगस्त तक धरने पर बैठेंगे। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी और निशानदेही समेत राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं।
पटवारी और कानूनगो का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार और प्रशासन के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने के कारण तहसील और राजस्व विभाग से जुड़े काम कराने के लिए कार्यालय पहुंच रहे लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोगों के जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि नए पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों के कारण भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि पोर्टल की समस्याओं से कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पटवारियों और कानूनगो की समस्याओं का जल्द समाधान कर धरना समाप्त कराया जाए, ताकि राजस्व संबंधी कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें