फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटवारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर किया कामकाज ठप, लोगों को भारी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/लुधियाना/बठिंडा/फिरोजपुर/अमृतसर। प्रदेश में पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब में राजस्व पटवार यूनियन की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की और कामकाज ठप रखा। इस कारण जमीन की फर्द, इंतकाल और अन्य काम कराने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल चीमा के साथ उनकी वीरवार को एक बैठक भी हुई लेकिन मांगों पर कोई सहमति नहीं बन पाई। यही कारण है कि शुक्रवार को भी यूनियन की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान बलराज सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। नए भर्ती पटवारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए, स्टेट कैडर रद्द किया जाए और साथ ही पटवारियों के पदों में वृद्धि की जाए। यूनियन ने 26 अगस्त को तहसील स्तर पर धरना देने और 27 अगस्त को पंजाब महाबंद का समर्थन करने का फैसला लिया। पटवारियों के इस फैसले के चलते लोगों के राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुए। इस दौरान दफ्तरों का कामकाज पूरी तरह बंद रखा। कोई भी पटवारी ई-पटवारी सॉफ्टवेयर या ई-सेवा पर किसी भी प्रकार का सरकारी काम नहीं कर रहा।
यूनियन की लुधियाना इकाई के प्रधान निर्मल सिंह एवं महासचिव मनजीत सिंह ने कहा कि 26 अगस्त को सुबह से शाम तक पंजाब की सभी तहसीलों में धरने देने का फैसला किया है। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। वीरवार को पटवारियों के कामकाज न करने के कारण विभिन्न गांवों से अपने कार्य करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अमृतसर में पटवारियों की हड़ताल का असर लोगों के कामों पर भी पड़ा। यूनियन नेता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों से तंग आकर मुलाजिम हड़ताल करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण गांवों और शहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी कार्यालय में जमीन की फर्द लेने पहुंचे बलकार सिंह ने कहा कि फर्द नहीं मिलने के कारण उनकी रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो गया है। समय पर फर्द न मिलने के चलते अब उन्हें रजिस्ट्री की प्रक्रिया दोबारा करवानी पड़ेगी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें