फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी-कानूनगो की हड़ताल खत्म: आज से काम पर लाैटेंगे कर्मी, फर्द और निशानदेही के लिए परेशान लोगों को राहत

Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

हड़ताल के कारण जिले में जमीन से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हुए। फर्द, इंतकाल, निशानदेही और अन्य राजस्व दस्तावेजों के लिए लोगों को तहसील व संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन
पटवारी और कानूनगो आज से काम पर लाैटेंगे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न मांगों को लेकर 12 दिन से हड़ताल पर चल रहे पटवारी और कानूनगो संगठनों की हड़ताल खत्म हो गई है। आज से पटवारी और कानूनगो के कार्यालयों में लौटेंगे जिससे फर्द, इंतकाल, निशानदेही और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े लंबित काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


संगठन और संबंधित विभाग के बीच कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया। हड़ताल के कारण जिले में जमीन से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हुए। फर्द, इंतकाल, निशानदेही और अन्य राजस्व दस्तावेजों के लिए लोगों को तहसील व संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों पर भी इसका असर पड़ा और कई लोगों को अपनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इंतजार करना पड़ा।

अब कर्मचारियों के काम पर लौटने से लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू होगी। लोगों को उम्मीद है कि कई दिनों से रुके आवेदनों और दस्तावेजों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें