पंचकूला। सिविल अस्पताल में शाैचालय और बिल्डिंग की रिपेयरिंग का काम एक साथ किए से मरीज परेशान हो रहे हैं। ए ब्लॉक मेंं पहली और दूसरे फ्लोर पर ओपीडी के शाैचालय तोड़ दिए गए हैं। सुबह के समय शाैचालय बंद होने से सैंपल देने मेंं परेशानी हो रही है। वहीं, इमरजेंसी डी ब्लॉक से ओपीडी में ए, बी ब्लॉक के रास्ते में कूड़े का पहाड़ लग गया है। इस कारण भी रास्ता बंद है। अस्पताल आने वाले मरीजों को रैंप या रेडियोलॉजी विभाग से होकर गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल में ओपीडी में करीब तीन हजार मरीज रोजाना इलाज के लिए आते हैं।
मरीजों ने हो रही है परेशानी
बुखार का इलाज कराने आए बरवाला से राजेश कुमार, पंचकूला सेक्टर-4 से आए गुरतेज सिंह ने बताया कि पेशाब का सैंपल देने के लिए इमरजेंसी में जाना पड़ा। सभी बाथरूम एक साथ तोड़ दिए हैं। इस कारण इलाज के लिए सैंपल देने मेंं परेशानी आ रही है।
अस्पताल के शाैचालय सहित बिल्डिंग की रिपेयर की जा रही है। इसके काम को जल्द पूरा किया जाएगा। मरीजों और तीमारदारों को बिल्डिंग का काम पूरा होन से जल्द राहत मिलेगी। -आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल
अस्पताल की सभी शाैचालय और बिल्डिंग मेंटिनेंस का काम पूरा किया जा रहा है। सभी काम को एक महीने से पूरा किया जाएगा। इससे मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। -आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी