फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज से चलेगी हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
28 फरवरी तक चलाई जाएगी, सैलानी कर रहे थे बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन

टॉय ट्रेन की संख्या बढ़कर 6 होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। टॉय ट्रेन के माध्यम से पहाड़ों की रानी शिमला का सफर करने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे विभाग रविवार से हॉली-डे स्पैशल टॉय ट्रेन (04503-04504) का संचालन शुरू करेगा। यह ट्रेन 28 फरवरी तक चलाई जाएगी।
इस ट्रेन के संचालन के बाद विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन की संख्या छह हो जाएगी। सैलानी सड़क मार्ग की तुलना में रेलमार्ग से शिमला जाना ज्यादा पसंद करते हैं। पहाड़ों के घुमावदार मोड़ से गुजरते समय टॉय ट्रेन का नजारा बेहद मनोरम होता है।
विज्ञापन

कालका-शिमला टॉय ट्रेनों में पिछले दिनों लगातार वेटिंग लिस्ट बढ़ रही थी और सभी टॉय ट्रेनें फूल पैक थीं। ऐसे में सैलानी हॉली-डे स्पैशल टॉय ट्रेन के संचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


ट्रेन का समय और विवरण
हॉली-डे स्पेशल ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से यह ट्रेन रात 8:20 बजे चलेगी और देर रात 1:10 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन में कुल सात कोच होंगे।

कालका-शिमला मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनें
मेल एक्सप्रेस (52457) – सुबह 3:45 बजे
शिवालिक एक्सप्रेस (52451) – सुबह 5:45 बजे
मेल एक्सप्रेस (52453) – सुबह 6:20 बजे
हिम दर्शन एक्सप्रेस (52459) – सुबह 7:00 बजे
हिमालयन क्वीन (52455) – सुबह 11:55 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें