फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जर्जर पिंजौर-कालका रोड पर शुरू हुआ पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार और थाना क्षेत्र के पास सड़क की मरम्मत शुरू, हादसों का खतरा कम होने की उम्मीद
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देख प्रमुखता से उठाया था जर्जर सड़क का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। गहरे गड्ढों और जर्जर हालत के कारण परेशानी का सबब बनी पिंजौर-कालका रोड पर पैच वर्क का काम शुरू हो गया है। मुख्य बाजार और थाना क्षेत्र के पास सड़क की मरम्मत शुरू होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, गहरे गड्ढों के कारण बने हादसों के खतरे में भी कमी आएगी।
पिंजौर-कालका रोड लंबे समय से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कई स्थानों पर सड़क पर इतने गहरे गड्ढे बन गए थे कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार पिंजौर के मुख्य बाजार सहित थाना क्षेत्र के समीप सड़क पर पैच वर्क किया गया है। सड़क की मरम्मत शुरू होने से लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिंजौर-कालका रोड की जर्जर हालत और लोगों की परेशानी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें