फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा : सीनियर सिटीजन काउंसिल ने शुरू किया छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर, साइंस और मैथ विषय पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा, आवश्यक किताबें और स्टेशनरी भी मुफ्त दी जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। धन और संसाधनों के अभाव के चलते शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत आ रही बच्चों को सीनियर सिटीजन काउंसिल ने नायाब तोहफा दिया है। ऐसे बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काउंसिल ने सेक्टर-15 में कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया है। काउंसिल के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने बताया कि सेंटर में बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाएगी, बल्कि आवश्यक किताबें और स्टेशनरी भी मुफ्त दी जाएंगी। सेंटर में उन बच्चों को पढ़ाने का प्रयोजन है जो बेहद गरीब हैं।
विज्ञापन

बच्चों की रोजी रोटी के लिए स्किल डेवलपमेंट के लिए एंट्रेंस कंप्टीशन की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने बकाया कि साइंस और मैथ विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। ऐसे जरूरतमंद बच्चों को तलाशने के लिए स्थानीय सरकारी स्कूलों से संपर्क किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के समय काउंसिल के उपाध्यक्ष केके मक्कड़, सेक्रेटरी सुरेश गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेटरी एनके शर्मा, सोशल रेस्पांसेबिलिटी कमेटी के संयोजक आरएल सेतिया, सदस्य एसपी कपूर और इंद्रवर्षा उपस्थित रहे। फाइनेंस सेक्रेटरी एनके शर्मा ने बताया कि मेडिकल एड फंड की तरह सोशल रेस्पांसेबिलिटी प्रोजेक्ट्स के लिए काउंसिल में अलग फंड का प्रावधान है।
उल्लेखनीय है कि काउंसिल ने कोरोना काल के दौरान एक मेडिकल एड फंड की स्थापना की थी, जिसमें से उन गरीब बीमार लोगों की सहायता की जाती है, जो दवाओं का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं। कोचिंग सेंटर को शुरू करने में नोएडा निवासी तरुण भाटिया जोकि एक इंजीनियर हैं और एनपीटीसी से उच्च पद से सेवानिवृत्त हुए हैं का सहयोग है। वह साइंस और मैथ की क्लास लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें