फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: त्योहारी सीजन में पार्किंग की टेंशन होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र से दिवाली तक शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ पार्किंग की समस्या भी बढ़ने लगी है। बाजारों के आसपास पार्किंग स्थल वाहनों से भर रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को राहत देने के लिए बाजारों के नजदीक सरकारी स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य खाली स्थानों पर अस्थायी पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम और प्रशासन ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां पार्किंग की सुविधा बाजारों के नजदीक होने के साथ पर्याप्त समय तक उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के पदाधिकारी सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर अपना प्रस्ताव सौंपेंगे। सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा के अनुसार, बाजारों के आसपास अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ पार्किंग स्थलों पर वेंडरों को बैठने की अनुमति नहीं देने का सुझाव भी दिया जाएगा। इससे पार्किंग की जगह का इस्तेमाल वाहनों के लिए किया जा सकेगा।
इन बाजारों में बढ़ता है वाहनों का दबाव
फेस्टिवल सीजन में सेक्टर-17, सेक्टर-19, सेक्टर-22, सेक्टर-26, सेक्टर-35, सेक्टर-37 और मनीमाजरा के व्यावसायिक क्षेत्रों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान, मिठाइयों और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने से पार्किंग स्थलों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है। अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था होने से बाजारों में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए अतिरिक्त जगह मिल सकेगी।
विज्ञापन

पिछले साल बनाए गए थे करीब 75 अस्थायी पार्किंग स्थल
वर्ष 2025 में प्रशासन ने करीब 75 अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की थी। इनमें सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा सामुदायिक केंद्र, डिस्पेंसरी, स्टेडियम, मंदिर और खुले मैदान शामिल थे। इनमें 39 सरकारी और निजी स्कूल भी थे। स्कूलों में छुट्टी के बाद और अवकाश के दिनों में पूरे दिन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इस बार भी इन्हीं स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने की तैयारी है।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह ने सुझाव दिया कि अस्थायी पार्किंग स्थलों तक पहुंचने के लिए दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को पहले से ही पार्किंग की जगह की जानकारी मिल सके और उन्हें बाजारों में भटकना न पड़े।
दुकानदारों के वाहन अलग खड़े हों तो ग्राहकों को मिलेगी जगह
फेस्टिवल सीजन में पार्किंग की समस्या कम करने के लिए दुकानदारों और बाजारों में काम करने वाले कर्मचारियों का सहयोग भी जरूरी है। यदि वे अपने वाहन बाजारों की मुख्य पार्किंग में खड़े करने के बजाय निर्धारित वैकल्पिक स्थानों का इस्तेमाल करें, तो ग्राहकों के लिए अधिक जगह उपलब्ध हो सकती है। इससे बाजारों में पार्किंग का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें