पिंजौर। विराट नगर में स्थित एक निजी स्कूल के कार्यक्रम को देखने पहुंचे एक अभिभावक की बाइक चोरी हो गई। सतीश कुमार निवासी गांव बक्शीवाला ने बताया कि बीते शनिवार की शाम बाइक पर सवार होकर वह अपने बच्चे के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचा था। कार्यक्रम देखने के बाद जब वह वापस पहुंचा तो देखा कि जहां उसने अपनी बाइक खड़ी की थी वहां से उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।