फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठंडोग स्कूल ने श्री गीता महोत्सव में जीते शीर्ष स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठंडोग ने इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोरनी में आयोजित कार्यक्रम में पूरे ब्लॉक के लगभग 90 प्रतिभागियों में से ठंडोग स्कूल के 8 छात्रों ने कई शीर्ष स्थान हासिल किए। कनिष्ठ वर्ग में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की नैन्सी ने प्रथम और चाहत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में बबीता और प्रेरणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीपक शर्मा, रोहित, दिव्यांशु और विनय की टीम ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता छात्र अब जिला स्तर पर पंचकुला में होने वाले समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें