फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में उतरे पैरामेडिकल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी एमओटीपी 2026 को लेकर पैरामेडिकल कर्मचारियों में नाराजगी है। हरियाणा स्वास्थ्य पैरामेडिकल समन्वय समिति ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर सभी पैरामेडिकल कैडरों को नीति से बाहर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के अनुसार नर्सिंग कैडर को नीति से छूट दी गई है, जबकि फार्मेसी अधिकारी, रेडियोलॉजी अधिकारी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट, नेत्र रोग अधिकारी और अन्य पैरामेडिकल कैडर इसमें शामिल हैं। इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सभी संघों ने ऑनलाइन बैठक में विरोध जताया।
समिति ने कहा कि विभाग में आधे से अधिक पैरामेडिकल पद रिक्त हैं। ऐसे में रेशनलाइजेशन के नाम पर कर्मचारियों का दूर-दराज के जिलों में तबादला करना उचित नहीं है। समिति ने नीति रद्द करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जल्द ही महानिदेशक स्वास्थ्य को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें