फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामनवेल्थ गेम्स में पंचकूला में करवाएंगे टेबल टेनिस के मुकाबले : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
इनाम की राशि भेंट करते चौटाला। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का कहना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेेडियम में टेबल टेनिस के मुकाबले करवाए जाएंगे। पंचकूला में 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 के समापन पर उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचकूला ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम हर तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ियों के लिए खेलने के साथ-साथ रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक और चेयरमैन, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड राकेश दौलताबाद, विधायक अंबाला शहर से असीम गोयल, टेबल टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रेम वर्मा, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट संजय सिंह और राजीव पी. बोडास, महासचिव एमपी सिंह के अलावा टेबल टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया और टेबल टेनिस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें