फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला को बनाया गया यूएचबीवीएन का नया ऑपरेशन सर्कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए अब शहरवासियों को परेशान नहीं होना होगा। उनकी हर शिकायत का समाधान तत्काल प्रभाव से होगा। क्योंकि पंचकूला को नया (ऑपरेशन) सर्कल बनाया गया है। ओपी डिवीजन पिंजौर भी अब ओपी सर्कल के अधीन कार्य करेगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अभी तक पंचकूला एससी ऑपरेशन सर्कल अंबाला के अधीन कार्यरत था। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि वह लंबे समय से पंचकूला को नया ओपी सर्कल बनाने के लिए प्रयासरत थे। पंचकूला नया सर्कल बनने के बाद यूएचबीवीएन के कुल ऑपरेशन सर्कलों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता एचसी पंत को कार्यकारी अभियंता एससी ऑपरेशन सर्कल पंचकूला नियुक्त किया गया है। पंचकूला के नया ओपी सर्कल बनने के पश्चात अब पंचकूलाविसियों को अपनी बिजली संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पडे़गा, क्योंकि अब सभी आवश्यक कार्रवाई अंबाला की जगह पंचकूला में ही पूरी की जाएगी। इससे समय की बचत होने के साथ ही शिकायतों की बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग संभव हो पाएगी।
यह होगी व्यवस्था
उन्होंने बताया कि ओपी डिवीजन पंचकूला में चार सब-डिवीजन, जबकि ओपी डिवीजन पिंजौर में पांच सब-डिवीजन शामिल हैं। ओपी डिवीजन पंचकूला में सब-डिवीजन सीटी पंचकूला, सब-डिवीजन मदनपुर, सब-डिवीजन पंचकूला और सब-डिवीजन माता मनसा देवी शामिल है। इसी प्रकार ओपी डिवीजन पिंजौर में सब-डिवीजन कालका, सब-डिवीजन पिंजौर, सब-डिवीजन अमरावती, सब-डिवीजन बरवाला और सब-डिवीजन रायपुररानी शामिल हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा प्रदेश में व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाने और उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब टेस्ट रिपोर्ट देने की जरूरत नहीं
अब 20 किलोवाट की जगह 50 किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेने पर किसी प्रकार की टेस्ट रिपोर्ट देने की आवश्यकता नहीं है। सभी श्रेणी के उपभोक्ता 50 किलोवाट तक के लोड वाले आवेदकों को अपने परिसर में विद्युत स्थापना के लिए लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार या किसी भी स्व-प्रमाणित हस्ताक्षरित दस्तावेज की परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आवेदनकर्ता को ऑनलाइन आवेदन करते समय स्व-घोषणा के माध्यम से बताना होगा कि इस परिसर की आंतरिक तारों का परीक्षण एवं निष्पादन सरकार के लाइसेंसधारी विद्युत ठेकेदार/नामित अधिकारी द्वारा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें