अमरोहा के सोलर डीसी पंखा कारोबार में हुई बढ़ोत्तरी
पंचकूला सेक्टर 17 स्थित अक्षय ऊर्जा भवन में सोलर पैनल की सफाई करते हुए चौथी मंजिल से गिरने से सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिंकू (35) के रूप में हुई है। रिंकू मूलरूप से पानीपत का रहने वाले था। वह यहां काफी समय से इंदिरा कालोनी में रहता था।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अक्षय ऊर्जा भवन में चौथी मंजिल से कोई सफाई कर्मचारी गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी सफाई कर्मी अरविंद ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे सभी कर्मचारी अक्षय ऊर्जा भवन की छत पर लगी ग्रिल और सोलर पैनल की प्लेटों को साफ कर रहा था।
रिंकू भी अन्य सफाई कर्मी की तरह ग्रिल एवं सोलर पैनल की प्लेटों को साफ कर रहा था। प्लेटों की सफाई करते वह छत के आखिरी हिस्से में पहुंच गया। यहां से वह अचानक चौथी मंजिल से नीचे गिरते हुए सीधा पक्के फर्श पर आ गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। पानीपत निवासी रिंकू पिछले छह माह से अक्षय ऊर्जा भवन में ठेके पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था।