फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-5 में सड़क पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

Fri, 18 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-5 में सड़क पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेक्टर 5 स्थित एक्सचेंज ऑफिस के सामने लाइट प्वाइंट के पास पेड़ वीरवार की देर रात गिर गया। इसकी वजह से सुबह करीब नौ बजे तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रहा कि पेड़ रात में गिरा।
विज्ञापन


बरना नुकसान हो सकता था। इस पेड़ की जड़ को दीमक ने पूरी तरह से खोखला बना दिया था। जिसकी वजह से धराशायी हो गया। जानकारी के मुताबिक यह पेड़ वीरवार की मेन सड़क पर रात में गिरा था।

जिसकी जानकारी किसी राहगीर ने विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने पेड़ को रास्ते हटाया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। बागवानी विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पेड़ों पर डेढ़ से दो माह बाद स्प्रे होता है।
विज्ञापन


पेड़ों पर स्प्रे का असर सिर्फ एक सप्ताह तक रहता है। पंचकूला की जमीन भी दीमक युक्त है। ऐसे में पेड़ जर्जर होना लाजमी है। अगर हर सप्ताह पंचकूला की दीमक युक्त पेड़ों पर स्प्रे कराए तो शायद पंचकूला ये हरे भरे पेड़ बच जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें