फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर नेशन में दौड़ा प्रशासन और शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन मैराथन में रविवार को हजारों लोगों ने दौड़ लगाई। शालीमार ग्राउंड से आयोजित मैराथन को हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में शामिल सभी लोगों में अल सुबह से ही उत्साह बना रहा। मैराथन शहर के विभिन्न सेक्टरों से होकर शालीमार ग्राउंड सेक्टर-8 की पार्किंग में समाप्त हुई। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, युवा एवं खेल निदेशक भूपेंद्र सिंह, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, एसडीएम धीरज चहल और सीटीएम सुशील कुमार मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों से जुड़े युवाओं के साथ सीधा संवाद भी किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ज्ञान चंद गुप्ता ने वहां मौजूद लोगों को स्वामी विवेकानंद जयंती की बधाई दी। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने पर सरकार की सराहना की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को आधुनिक भारत का निर्माता बताकर कहा कि देश का वास्तविक विकास केवल युवा शक्ति द्वारा ही संभव हो सकता है। भारत को विश्वगुरु बनाने की बात हो या नशा मुक्त करने की या संकल्प से सिद्धी के अभियान को सफल बनाने की, हर कार्य में युवा शक्ति की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। यह तभी संभव है जब युवा स्वयं पर नियंत्रण रखे और चरित्रवान बने। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं 120 वर्ष बाद भी प्रासंगिक हैं। आतंकवाद और अलगाववाद ने मानवता को छलनी किया है। बच्चों को शैक्षणिक रूप से टॉप पर देखने सहित उन्हेें पुरातन संस्कृति से भी जोड़कर रखा जाए। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर खेल एवं शिक्षा जगत में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वालेे छात्र-छात्राओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें