फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेंगे गृहमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह 26 जनवरी को परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज होंगे। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि परेड के दौरान 10 टुकड़ियां मार्चपास्ट में भाग लेंगी। इनमें महिला शक्ति का परिचय करवाने वाली महिला पुलिस प्लाटून, राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 के साथ ही, पंचकूला पुलिस प्लाटून, गृह रक्षी प्लाटून, आईटीबीपी की एक एक टुकड़ी, एनसीसी सीनियर डिविजन प्लाटून, स्कूली छात्र-छात्राएं, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला, लोकतंत्र के प्रहरी आदि शामिल हैं। परेड की रिहर्सल 21, 22 और 23 जनवरी को होगी। अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को पूर्ण वर्दी में समारोह स्थल पर की जाएगी। इसका निरीक्षण उपायुक्त और पुलिस उपायुक्त संयुक्त रूप से करेंगे। समारोह में 21 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विभागीय स्तर पर अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों - कर्मचारियों, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पुरस्कार विजेताओं व वीरगति प्राप्त सैनिकों की विधवाओं व उनके आश्रितों को और शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं व 12वीं में बोर्ड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें