फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेढ़ घंटे की बारिश में पंचकूला बेहाल, सड़कें जलमग्न, जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-19 अंडरपास समेत कई इलाकों में जलभराव, सेक्टर-23 में पानी में तैरने लगी कार घग्घर का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मंगलवार शाम करीब डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश ने पंचकूला की बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शाम करीब चार बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। सेक्टर-19 अंडरपास और रिहाइशी क्षेत्र में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालक व राहगीर परेशान रहे।

कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब
सेक्टर-19 के अलावा सेक्टर-12, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-6 और एमडीसी में भी जलभराव हुआ। सेक्टर-23 में पानी इतना भर गया कि एक कार पानी में तैरती नजर आई। कई स्थानों पर सड़क और जलभराव वाले हिस्से के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया। सेक्टर-19 में मकानों के बाहर पानी जमा होने से लोगों को घरों से वाहन निकालने में भी परेशानी हुई। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे। वहीं, पैदल राहगीरों को भी पानी के बीच से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घग्घर का जलस्तर बढ़ा, लोहे का पुल बहा
लगातार बारिश के चलते घग्घर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई। श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप की ओर जाने वाला लोहे का पुल भी पानी के तेज बहाव में बह गया। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह हुए जलभराव ने बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें