रोटरी क्लब पंचकूला के अध्यक्ष बने राजीव मदान
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-10 स्थित एक होटल में रोटरी पंचकूला मिडटाउन की इंस्टालेशन सेरमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनमोहन सिंह बतौर मुख्य
अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजीव मदान को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रोटरी क्लब के सेक्रेटरी संजीव चौधरी और राकेश गर्ग को प्रेसिडेंट अलेक्ट चुना गया। अध्यक्ष
मदान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कहा की पंचकूल मिडटाउन द्वारा ट्रैफिक मैनेजमेंट, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
जाएगा। इसके अलावा पंचकूला में रोटरी मिडटाउन की एक अलग पहचान बनाने के प्रयास किये जायेंगे।