बताया जा रहा है कि अमृतसर से इंजीनियर की टीम मंगवाकर इंजन को दुरुस्त किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और लोग वापस लौटने लगे हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान भीड़ का सामना न करना पड़े इसके लिए रेलवे ट्रेनों के फेरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। कालका-कटरा व चंडीगढ़-गोरखपुर ट्रेनों के 8-8 फेरे बढ़ाए गए हैं। चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक के 8 फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन हर वीरवार को दिनांक 07.07.2016 से 25.08.2016 तक चलाई जाएगी। गोरखपुर से आने वाली वाली रेलगाड़ी संख्या 04923 (8 फेरे) बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन शुक्रवार को दिनांक 08.07.2016 से 26.08.2016 तक चलाई जाएगी। वहीं 04503 कालका श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन को भी 7 जुलाई से 25 अगस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन कालका से वीरवार को चलती है।