फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

Wed, 29 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अमृतसर से इंजीनियर की टीम मंगवाकर इंजन को दुरुस्त किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और लोग वापस लौटने लगे हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान भीड़ का सामना न करना पड़े इसके लिए रेलवे ट्रेनों के फेरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। कालका-कटरा व चंडीगढ़-गोरखपुर ट्रेनों के 8-8 फेरे बढ़ाए गए हैं। चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक के 8 फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन हर वीरवार को दिनांक 07.07.2016 से  25.08.2016 तक चलाई जाएगी। गोरखपुर से आने वाली वाली रेलगाड़ी संख्या  04923 (8 फेरे) बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन शुक्रवार को दिनांक 08.07.2016 से 26.08.2016 तक चलाई जाएगी। वहीं 04503 कालका श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन को भी 7 जुलाई से 25 अगस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन कालका से वीरवार को चलती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें