फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंगदान के लिए पंचकूला पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के महत्वपूर्ण मामले में तत्परता दिखाते हुए जीवनरक्षक अंगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर कैंट में एक आर्मी जवान के पिता को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद परिवार ने अंगदान की सहमति दी। रविवार को दो किडनी, एक लीवर और दो आंखों को हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि कमांड अस्पताल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पंचकूला पुलिस ने कमांड अस्पताल से पुराने पंचकूला होते हुए जीरकपुर बॉर्डर तक यातायात नियंत्रित किया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि परिवार का अंगदान का निर्णय भावुक और साहसिक कदम है। इस प्रयास में परिवार, अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकीय टीम, पंचकूला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित जिलों की पुलिस का समन्वय रहा।

समय पर पहुंचाए गए अंग
एसएचओ ट्रैफिक वरिंदर कुमार की अगुवाई में टीमों ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी। संबंधित जिलों की पुलिस से भी समन्वय किया गया। अंगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें