फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदल जाएगी इंडस्ट्रियल एरिया की तस्वीर

Tue, 12 Apr 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌इंडस्ट्रियल एरिया की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया की तस्वीर अब बदलने वाली है। यहां टॉयलेट्स भी बनेंगे और सड़कों की मौजूदा स्थिति को भी सुधारा जाएगा। नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया की तस्वीर को बदलने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया मार्केट की पार्किंग के साथ पार्कों को भी सुधारा जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों की री-कारपेटिंग का कार्य एक सप्ताह में तेजी के साथ शुरू हो जाएगा। इंडस्ट्रयिल एरिया की सड़कों की री-कारपेटिंग का काम निगम ने शुरू भी कर दिया गया है। इसके लिए वर्क आर्डर भी जारी किया जा चुका है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया की आंतरिक सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। फेज-1 और फेज-2 की सड़कों का काम अगले सप्ताह में शुरू होगा। 
 
कम्यूनिटी टायलेट बनेंगे
नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कामगारों की सुविधा के लिए कम्यूनिटी टायलेट की योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में स्थानों का चयन किया जाएगा और वहां टायलेट तैयार करवाए जाएंगे। कम्यूनिटी टायलेट को निगम इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आपरेट करवाने की योजना बना रहा है। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों का नगर निगम हॉर्टिकल्चर विभाग के सहयोग से जीर्णोद्धार करवाएगा। 
विज्ञापन


बिजली के पोल लगाए जाएंगे
पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की कमी को देखते हुए यहां बिजली के खंभे लगाने का प्लान है। इसके लिए सर्वे करवाया जा रहा है। जहां जहां बिजली के खंभे नहीं हैं उन स्थानों पर बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि खंभों पर एलईडी लाइट्स लगाईं जाएंगी जिससे कि बिजली की खपत कम होगी। 


कोट्स
इंडस्ट्रियल एरिया का सर्वे करवा लिया है। यहां की परेशानी को खत्म करने के लिए कम्यूनिटी टायलेट, पार्किंग, बिजली के खंभे लगवाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा सड़कों की री कारपेटिंग का काम भी शुरू हो चुका है। कुछ ही माह में इंडस्ट्रियल एरिया की तस्वीर बदल जाएगी। टायलेट, पार्किंग और पार्कों के मेंटेनेंस के लिए इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के साथ भी बातचीत की जाएगी।  
विज्ञापन

जगदीप ढांडा, कमिश्नर नगर निगम पंचकूला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें