राष्ट्रीय राजमार्ग—73 पर स्वास्तिक पोल्ट्री फार्म के पास एक ट्रक व जैन कार की टक्कर में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार गांव रत्तेवाली के मुनीष साथी के साथ कार में बरवाला की तरफ से आ रहे थे।
जैसे ही वे स्वास्तिक पोल्ट्री फार्म के नजदीक पहुंचे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में कार चालक बच गया। जबकि मुनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। मुनीष को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी पहुंचाया।