8 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर माता मनसा देवी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर के दो सौ साल पूरे होने पर चैत्र नवरात्र में हवन और यज्ञ भी करवाया जाएगा। इस बार मंदिर कैंपस का विस्तार भी किया गया है।
अब पहले से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर कैंपस में खड़े हो सकते हैं। इस बार श्रद्धालुओं को धूप में घंटों लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के मेन गेट के बाहर शेड बनाया गया है। इसके अलावा सड़कों पर पैंच वर्क का काम भी करवाया गया। बोर्ड के सीईओ गोयल ने बताया कि मंदिर के इतिहास के आधार पर निकले आंकड़े के मुताबिक 2016 के चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन 200 साल पूरा होना है। अप्रैल महीने के 14 तारीख वीरवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी है। इस बार नौ दिनों का महायज्ञ भी करवाया जा रहा है।